Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: Uddhav Thakrey: भविष्य पर चर्चा के लिए उद्धव ठाकरे ने बुलाई साथी विधायकों और सांसदों की बैठक, सहयोगी शरद पवार ने दिया ये सुझाव

News Desk / Fri, Feb 17, 2023


मुंबई। शिवसेना का नाम और तीर-कमान वाला चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव आयोग ने दे दिया है। इससे उद्धव ठाकरे गुट काफी परेशान है। उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शिंदे गुट पर चोर होने का इल्जाम लगाया था। साथ ही उन्होंने इस मामले को कोर्ट ले जाने की बात कही थी। अब उद्धव ठाकरे आज अपने गुट के विधायकों और सांसदों के साथ इस मसले पर विचार करने जा रहे हैं। उद्धव ने साथी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। उद्धव के साथ अभी 15 विधायक और लोकसभा-राज्यसभा मिलाकर 6 सांसद हैं। उद्धव इस बैठक में सभी की राय पूछकर आगे का कदम उठाएंगे।

sharad pawar 12

इस बीच, उद्धव के सहयोगी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सलाह दी है कि इस बारे में उद्धव ज्यादा चर्चा न करें। शरद पवार ने कहा है कि शिवसेना का नाम और तीर-कमान चुनाव चिन्ह गंवाने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने उद्धव को चुनाव आयोग का फैसला मान लेने की सलाह दी है। शरद पवार का कहना है कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के अलग हुए गुट ने 1978 में नया चुनाव चिन्ह लिया था। जिसका कोई नुकसान इंदिरा गांधी को नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उद्धव को नया चुनाव चिन्ह लेना चाहिए।

Uddhav

चुनाव आयोग ने शिवसेना का संविधान लोकतांत्रिक न होने और एकनाथ शिंदे गुट के साथ ज्यादा विधायक और सांसद होने का हवाला देते हुए पार्टी का नाम और तीर-कमान का चुनाव चिन्ह उद्धव से छीनकर शिंदे गुट को दे दिया है। उद्धव ने इसे तानाशाही बताया था। वहीं, एकनाथ शिंदे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि उद्धव ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह गिरवी रख दिया था। जिसे उन्होंने वापस हासिल किया है। फिलहाल ये मामला यहीं शांत होता नहीं लग रहा है। सुप्रीम कोर्ट में पहले ही दोनों पक्षों के बीच मामला चल रहा है। अब शिवसेना के नाम और तीर-कमान वाले चुनाव चिन्ह के मसले पर भी कोर्ट में जंग तेज होगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन