Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में बड़े खुलासे, साहिल ने 2020 में उससे कर ली थी शादी, मर्डर मामले में आरोपी का पिता भी गिरफ्तार

News Desk

News Desk / Fri, Feb 17, 2023

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में बड़े खुलासे, साहिल ने 2020 में उससे कर ली थी शादी, मर्डर मामले में आरोपी का पिता भी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के निक्की हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा ये हुआ है कि निक्की की हत्या के आरोपी साहिल गहलोत ने अपने पिता वीरेंद्र को बताया था कि उसने निक्की की हत्या कर दी है। इस पर उसके पिता ने चुप रहने और शादी कर लेने के लिए कहा था। खुलासा ये भी हुआ है कि निक्की और साहिल ने साल 2020 में नोएडा के एक मंदिर में शादी कर ली थी। बहरहाल, अब दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में साहिल के रिश्ते के भाई और दोस्त हैं। इसके अलावा निक्की की हत्या के समय को लेकर भी ताजा खुलासा पुलिस ने किया है।

nikki 1

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के स्पेशल पुलिस कमिश्नर रवींद्र सिंह यादव ने इन खुलासों की पुष्टि मीडिया से की है। उनके मुताबिक पुलिस ने जिन लोगों को निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार किया है, उनके नाम वीरेंद्र, लोकेश, नवीन, आशीष और अमर हैं। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि निक्की की हत्या सुबह 4 बजे नहीं हुई थी। साहिल ने निक्की की जान 10 से 11 बजे के बीच कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी के पास ली थी। इसके बाद उसने निक्की के शव को फ्रिज में रखा और घर चला गया। घर पर साहिल ने पिता वीरेंद्र को निक्की का कत्ल करने की बात कही। इस पर वीरेंद्र ने बेटे से कहा कि वो चुप रहे और शादी कर ले।

nikki and sahil gehlot 1

क्राइम ब्रांच के अफसरों ने साहिल और वीरेंद्र को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। इस दौरान भी वीरेंद्र ने नहीं बताया था कि उसे निक्की की हत्या के बारे में पता था। ये खुलासा बाद में हुआ और फिर वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल गहलोत जब निक्की के घर पहुंचा, तो उसने अपना मोबाइल स्विच्ड ऑफ कर लिया था। निक्की के उत्तम नगर के घर से आईएसबीटी और फिर ढाबे के फ्रिज में उसका शव रखने से लेकर अपने घर लौटने तक साहिल ने मोबाइल स्विच ऑफ ही रखा था। घर पहुंचने के बाद उसने मोबाइल को फिर ऑन किया। इससे साफ है कि निक्की की हत्या के इरादे से ही साहिल ने साजिश रची थी।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन