: सड़क पर बिछी 3 शिक्षकों की लाश: मतदान के बाद EVM जमा कर लौट रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, तीनों की मौत
3 teachers died in Kondagaon road accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार सुबह ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में 3 शिक्षकों की मौत हो गई है.
ईवीएम मशीन जमा कर लौट रहे थे शिक्षक 3 teachers died in Kondagaon road accident in Chhattisgarh- बताया जा रहा है कि वह चुनाव ड्यूटी पर थे. सभी लोग कोंडागांव जिला मुख्यालय में ईवीएम मशीन जमा कर लौट रहे थे. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गये. मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है. ट्रक ने बोलेरो को सामने से जोरदार टक्कर मारी 3 teachers died in Kondagaon road accident in Chhattisgarh-हादसा कोंडागांव जिले के बहीगांव के पास हुआ. शिक्षक बोलेरो में सवार होकर कोंडागांव से केशकाल की ओर जा रहे थे. केशकाल से कोंडागांव की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. शिव नेताम और संतराम नेताम की मौके पर ही मौत 3 teachers died in Kondagaon road accident in Chhattisgarh-इस हादसे में वाहन में सवार शिव नेताम और संतराम नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र नेताम गंभीर रूप से घायल हो गये. इस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. शिव नेताम गाड़ी में ही फंसा रह गया 3 teachers died in Kondagaon road accident in Chhattisgarh- मौके पर पहुंचे जवानों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. शिव नेताम गाड़ी में ही फंसा रह गया, जिसका शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. मृतकों के नाम शिव नेताम, बेड़मा संतराम नेताम, धनोरा हरेंद्र उइके, धनोरा Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन