: भूकंप से दहली धारती: दर्जनों इमारतें गिरने से 162 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग जख्मी, मची चीख पुकार
भूकंप से दहली धारती: दर्जनों इमारतें गिरने से 162 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग जख्मी, मची चीख पुकार
नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. इंडोनेशिया के जावा द्वीप में सोमवार को भूकंप आया है. जिससे 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं. भूकंप से दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए गलियों में भागना पड़ा. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि 5.4-तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर केंद्रित था.
इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान और जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के अनुसार भूकंप के बाद 25 और झटके दर्ज किए गए. सियानजुर क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज करा रहे मजदूर हसन ने कहा कि 'भूकंप बहुत तेज था और मैं बेहोश हो गया. मैंने अपने साथियों को इमारत से बाहर भागते हुए देखा लेकिन मैं देरी से पहुंचा और दीवार से जा टकराया.
सियंजुर में बचाव दल के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्यों में मदद करते दिखे. इस घटना में सैकड़ों लोग गिरे हुए भवनों की चपेट में आने से घायल हो गए. दुकानदार डी. रिस्मा अपने ग्राहकों से बात कर रहे थे कि अचानक आए भूकंप ने कहर बरपाया. जिस कारण वाहन सड़कों पर रुक गए.
जनवरी 2021 में पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 6,500 घायल हो गए थे. 2004 में हिंद महासागर में एक शक्तिशाली भूकंप और सूनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 230,000 लोगों की जान ले ली, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया में थे.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन