नौकरशाहीमध्यप्रदेशस्लाइडर

MP में 18 IAS अफसरों का तबादला: कई विभाग के बदले गए सचिव, संजय शुक्ला बने राज्यपाल के प्रमुख सचिव

18 IAS officers transferred in MP: मध्य प्रदेश में आज रविवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य के 18 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को राज्यपाल के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

मनोज मनु अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यपाल के मुख्य सचिव डीपी आहूजा को पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी मिली है। सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव पीडी और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें आदेश

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button