मध्यप्रदेशस्लाइडर

डिंडोरी में कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी: 5 दिन से लापता थी महिला, सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र में एक महिला की कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला 8 जनवरी 2024 को सुबह घर से खुद कहीं चली गई थी। उस दिन अधिक कोहरा होने के कारण नहीं मिली। अब खेत में बने कुएं में 5 दिन बाद महिला की शव मिला है। महिला के सिर पर चोट के निशान है।

जानकारी के अनुसार शिवकुमारी पति कुंवर सिंह आर्मो (30 वर्ष) ग्राम नांदा अमरपुर चौकी की निवासी थी। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने 11 जनवरी को पुलिस चौकी अमरपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि महिला 8 जनवरी की सुबह घर से चली गयी थी। सुबह अधिक कोहरा होने के कारण नहीं दिख पायी थी। सूचना मिलने के बाद महिला की तलाश जारी था। 5 दिनों बाद महिला की शव मिलने की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

30 वर्षीय महिला की घर से चली जाना और अचानक शव मिलने से कई तरह के चर्चा चल रही है। वहीं पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए महिला की हत्या हुई है या आत्महत्या की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button