नौकरशाहीमध्यप्रदेश

डिंडौरी में नए एसपी ने संभाला पदभार: 2014 बैच की हैं आईपीएस, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में रहेगी भूमिका

गणेश मरावी,डिंडौरी। लोकसभा चुनाव को लेकर कई विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। 4 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश शासन ने आईपीएस अखिल पटेल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए एसपी के रूप में डिंडौरी में पदस्थ किया गया था। एसपी अखिल पटेल को डिंडौरी में कार्य भार संभालते तीन महीने हो रहे थे, लेकिन अब एसपी अखिल पटेल को दोबारा भोपाल स्थांतरण कर दिया गया है।

अब डिंडौरी में एसपी अखिल पटेल के स्थान पर 15 मार्च को एसपी वाहनी सिंह को पदस्थ किया गया है। वाहनी सिंह की डिंडौरी आने से पहले कई जिलों में सेवाएं दे चुकी है। आज एसपी वाहनी सिंह ने पदभार ग्राहण किया है।

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने संभाला पदभार

16 मार्च 2024 को वाहनी सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक डिंडौरी का कार्यभार संभाला है। वाहनी सिंह 2014 बैच की आईपीएस है। उन्होंने बताया कि उनकी जिले में पहली प्राथमिकता लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्वक रूप से संपन्न कराना है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखना और महिला अपराधों पर विशेष पहल की जाएगी।

इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह जिला छिंदवाड़ा, मुरैना और निवाड़ी में पुलिस प्रशासन की सेवाएं दे चुकीं है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button