जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

पति के थे अवैध संबंध, पत्नी ने की खुदकुशी: विरोध करने पर ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, FIR दर्ज

Husband had illicit relations in Gwalior, wife committed suicide: पति के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुराल वाले बहू को प्रताड़ित करते थे। जिससे परेशान होकर पत्नी श्रद्धा ने डाई पीकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बारादरी चौराहे के पास की है।

ये है पूरा मामला

बारादरी निवासी अमित वंशकार की पत्नी श्रद्धा उर्फ बिट्टी ने 27 नवंबर को डाई पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि श्रद्धा की शादी कुछ साल पहले ही अमित वंशकार से हुई थी। अमित के अन्य महिलाओं से गलत संबंध थे।

इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी श्रद्धा को हुई तो उसने विरोध किया तो ससुर कल्लू उर्फ बृज किशोर, सास रामश्री, ननद पिंकी और देवर बंटी उसे प्रताड़ित करने लगे। इससे तंग आकर श्रेत्र ने डाई पी ली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि जांच के बाद पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button