छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

गरियाबंद मौत BREAKING: कांग्रेस नेता के बेटे को मैजिक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान टूटी सांसें

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहा। बीती रात करीबन 1 बजे आकाश टेंट संचालक आकाश यादय की मौत गरियाबंद अस्पताल में हो गई। आकाश कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरू यादव के पुत्र थे। मौत की खबर के बाद नगर में मातम पसरा हुआ है।

20 दिसंबर को साढ़े 11 बजे आकाश अपनी बाइक से गरियाबंद से सढ़ोली की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक वाहन सीजी 04 एन एम 8630 के चालक सामने से बाइक को टक्कर मार दिया।

घायल अवस्था में आकाश को गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिन भर चले इलाज के दरम्यान हालत ठीक थी। गरियाबंद कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिर में अंदरूनी चोंट थी। अचानक सीने में दर्द के बाद रात करीबन 1 बजे युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मौत के बाद शव का पंचनामा कर हादसे के मामले धारा जोड़ने की तयारी सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button