विदेशी युवतियों ने चखे इंदौरी समोसे, पोहे-जलेबी को टेस्ट कर बोलीं- इट्स यमी
![विदेशी युवतियों ने चखे इंदौरी समोसे, पोहे-जलेबी को टेस्ट कर बोलीं- इट्स यमी विदेशी युवतियों ने चखे इंदौरी समोसे, पोहे-जलेबी को टेस्ट कर बोलीं- इट्स यमी](https://i0.wp.com/staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/02/13/750x506/ithara-khanapana-bna-aakarashhanae-ka-kathara_1676301094.jpeg?fit=%2C&ssl=1)
मध्यप्रदेश के दिल इंदौर में चल रही जी 20 समिट के लिए शहर में बड़ी संख्या में विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे हैं। इन्हें इंदौर के साथ ही आसपास की जगहों पर भ्रमण भी करवाया जा रहा है और यहां का लजीज खानपान भी टेस्ट करने का मौका मिल रहा है। शहर के नागरिकों के लिए भी विदेशियों का आना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इंदौर के पोहे, जलेबी और समोसे खाकर विदेशी युवतियां इट्स यमी बोलते हुए नजर आ रही हैं।
सुबह सभी को हेरिटेज वॉक पर ले जाया गया। इस दौरान उन्हें शहर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारियां दी गई।
विदेशियों ने पोहे जलेबी का खूब लुत्फ उठाया। रात में सराफा और दिन में 56 दुकान के व्यंजनों को भी टेस्ट किया।
शहर के मंदिरों में गए और धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को समझा। यहां की विरासतों को निहारा और उनके बारे में जरूरी जानकारियां जुटाई।
शहर में मौजूद रोमांचक चीजों को भी देखा। इस दौरान उन्हें विंटेज चीजें भी दिखाई गई। विदेशी इन चीजों के साथ में सेल्फी लेते दिखे।