जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

डिंडौरी में फांसी पर लटकी मिली लाश: किराए के मकान में रहकर करता था काम, दो और दोस्त रहते थे साथ, लेकिन उस दिन…

गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में किराये के मकान में रहने वाले एक 18 वर्षीय लड़के की रस्सी से झूलती हुई लाश मिली है। बताया गया कि युवक डिंडौरी में किराये के मकान पर रहता था। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही परिवार में मातम छा गया है।

साथ ही मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। फिलहाल कोेतवाली पुलिस ने शव कोे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

किराये के मकान में रहता था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक समनापुर थाना अंतर्गत ग्राम बानो का निवासी था, जो वार्ड क्रमांक 11 पुरानी डिंडौरी में 2 और साथियों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि किराये के मकान में तीन माह से रह रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक डिंडौरी में मनिहारी दुकान मे काम करता था। उसके दो अन्य साथी पढ़ाई करते थे, जो 30 दिसंबर 2023 शनिवार को अपने घर गांव चले गये थे। युवक अपने कमरे में अकेले था।

पंखा लगाने के हुक में लगाई फांसी

बताया गया कि 2 जनवरी 2024 को रात करीब 10 बजे युवक काम से वापस कमरे आया था। जब सुबह दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने उसे बाहर से आवाज दी। कोई जबाब नहीं मिलने पर दरवाजा को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। कमरे में जाकर देखा तो अंदर पंखा लगाने के हुक में यवक ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। मामले में अभी ये खुलासा नहीं हुआ की युवक ने क्यों खुदकुशी की है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button