छत्तीसगढ़जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

MP के जवान ने CG में खुद को मारी गोली: गरियाबंद में चुनावी ड्यूटी पर था तैनात, रात में फोन पर हुआ था किसी से विवाद

Gariaband election duty jawan commits suicide: छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा में सुबह से वोटिंग चल रही है। इसी बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे एमपी एसएएफ के जवान ने अपने ही रायफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। जवान रिजर्व दल में शामिल था।

दरअसल, एमपी एसएएफ पुलिस की एक कंपनी गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आई थी। जिन्हें ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी पर लगाया गया था। कम्पनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे। इसी में से एक एक जवान ने अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना सुबह 10 बजे की है। घटना पीपर छेड़ी थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक जवान का नाम जियालाल पवार 52 वर्ष है, जो मध्यप्रदेश के धार जिले के 34th बटालियन में तैनात था।

वहीं, मृतक बड़वानी जिले के लिंगवा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कल शाम फोन पर हुए बातचीत में विवाद कर रहा था। घटना के ठोस कारण का अब भी पता नही चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button