Odisha Makar Mela: सिंहनाथ मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची भगदड़ 1 की मौत 9 घायल

Odisha Makar Mela: ओडिशा के कटक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के बड़बा के टी ब्रिच पर श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के लिए इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल महानदी के बीच स्थित सिंहनाथ मंदिर में भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आए थे। यह हादसा किस कारण से हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई थी।
दूसरे अस्पताल में किया रेफर
मेले में मची भगदड़ के कारण घायल हुए लोगों में तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। तीनों को कटक के दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
मुआवजा देने की घोषणा
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।
#WATCH | Odisha: One dead, nine injured after a stampede occurred during Makar Mela rush at Singhanath Temple in Baramba, Cuttack.
One dead while nine were injured in incident, three were referred to another hospital in Cuttack: Dr Ranjan Kumar Barik, Baramba hospital pic.twitter.com/t5FM7nkPKw
— ANI (@ANI) January 14, 2023
15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार
सूर्य शनिवार रात 3.10 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिस कारण मकर संक्रांति पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस साल संक्रांति का त्योहार व्यापार-कारोबार और नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल मकर संक्रांति के दो दिन बाद शनिदेव का गोचर होगा। जिससे कई राशियों को लाभ प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें–
27 साल के दामाद से साथ भाग गई सास, बच्चे कर रहे पापा-नानी का इंतजार
रेलवे का रहा ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रहना-खाना फ्री, जानिए डिटेल्स
दिल्ली में हॉर्न बजाने पर विवाद, युवक को टक्कर मारकर आधा किमी तक घसीटा
Posted By: Kushagra Valuskar