मध्यप्रदेशस्लाइडर

MP के पूर्व उप गृहमंत्री का निधन: विजय दुबे काकू को आया हार्ट अटैक, आज 4 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

Former Deputy Home Minister Vijay Dubey Kaku Bhai passed away: मध्य प्रदेश के पूर्व उप गृह मंत्री विजय दुबे काकू भाई का शुक्रवार रात निधन हो गया। हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। विजय दुबे काकू भाई का जन्म 18 अक्टूबर 1957 को डॉ. जेपी दुबे के घर हुआ था।

विजय दुबे काकू भाई इटारसी नगर पालिका के अध्यक्ष रहने के अलावा 1989 में इटारसी विधानसभा के विधायक और कांग्रेस सरकार में पूर्व उप गृह मंत्री भी रह चुके हैं।

शुक्रवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. उनकी अंतिम यात्रा शनिवार शाम 4 बजे उनके निवास कावेरी स्टेट इटारसी से निकलेगी। उनके निधन पर कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है.

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button