![सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पति गंभीर रूप घायल सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पति गंभीर रूप घायल](https://i0.wp.com/mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2024/05/image-4-4.jpg?fit=1200%2C675&ssl=1)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पति बुरी तरह घायल हो गया. पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदनी का है.
जानकारी के मुताबिक, भिलाई के कुरूद गांव निवासी मोहन यादव (38 वर्ष) अपनी पत्नी उर्मीला यादव (33 वर्ष) और 10 वर्षीय बेटे ब्यांस के साथ बाइक से अपनी बहन नंदिनी खुंदानी के घर गए थे. वहां जीजा छविलाल यादव और बहन बिमला के साथ पूरा दिन बिताने के बाद वे रात 8 बजे बाइक से भिलाई के लिए निकले।
पत्नी और बच्चा दूर सड़क पर गिरे
जैसे ही मोहन नंदिनी खुंदानी सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पत्नी और बच्चा सड़क पर गिर पड़े। सिर पर गहरी चोट लगने और अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल मोहन यादव मदद की गुहार लगाते रहे।
आसपास मौजूद लोगों ने नंदिनी पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची. वे तीनों को अस्पताल ले गए, जहां मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया और मोहन लाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के शवगृह में भेज दिया है।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS