छत्तीसगढ़

CM साय से मिले मुंगेली के मनरेगा कर्मी: राजस्थान की तरह नियमितीकरण की मांग, संविदाकर्मियों को 30 दिन अवकाश पर जताया आभार

नईम खान, मुंगेली। प्रदेश के मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार से कर्मचारियों को काफी उम्मीद है। राजस्थान में वर्तमान भाजपा सरकार ने 4966 मनरेगा कर्मियों के लिए नियमित पदों के सृजन के लिए पत्र जारी किया है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियो को एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह क्षत्री के नेतृत्व में प्रांतीय दल ने CM विष्णु देव साय से राजस्थान की भांति मनरेगा कर्मियो के नियमितीकरण किए जाने की मांग की। साथ ही मनरेगा कर्मचारियों ने कैबिनेट की बैठक मे संविदा कर्मचारियों के अवकाश को 18 से 30 दिवस करने के लिए भी आभार प्रकट किया।

विदित हो कि 7 मार्च 2024 को मनरेगा कर्मचारियो ने अपनी समस्याओं और नियमितीकरण के सम्बंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। छत्तीसगढ़ के मनरेगा कर्मचारियों में भी अब नियमितीकरण की आस जगी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button