जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

MP में करंट लगने से 3 लोगों की मौत: शिकारियों ने जंगली जानवरों के लिए बिछाया था करंट, पक्षी पकड़ने जंगल गए थे तीनों युवक

Three people died due to electrocution in Sidhi: मध्य प्रदेश में करंट लगाकर जानवरों का शिकार करने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। कई जिलों के जंगलों में बिजली के तार का जाल बिछाकर जानवरों का शिकार किया जा रहा है। ऐसे में जानवरों के शिकार के लिए फैलाए गए बिजली के तारों की वजह से कई लोगों की जान जा रही है। सीधी जिले में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यहां शिकारियों ने जंगली जानवरों के लिए करंट प्रवाहित तार बिछा रखा था, जानवरों के लिए बिछाए गए तार के संपर्क में तीन लोग आ गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक पक्षी पकड़ने जंगल गए थे।

पुलिस मौके पर पहुंची

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तार की चपेट में आने से प्रशांत केवट, नर्मदा केवट और अनिल कुमार करंट की मौत हो गयी है।

जंगल में करंट से लगातार हो रही मौत

बता दें कि जानवरों को मारने के लिए शिकारी जंगल में मौत का करंट और विस्फोट फैलाते हैं। जंगलों में जानवरों को मारने के लिए हर जगह मौत के जाल हैं। कब कौन इनका शिकार बन जाए कोई नहीं जानता। जंगली जानवरों को मारने के लिए लगाए गए बिजली के झटके से कई लोग शिकार हो रहे हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button