: IGNTU में खत्म नहीं हो रही समस्याएं: देर रात छात्रों ने किया हंगामा, कुलपति के बंगले का घेराव, जानिए पूरा मामला
बिजली और पानी की समस्या
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में जनरेटर होने के बावजूद वह बंद पड़ा हुआ है और विश्वविद्यालय प्रशासन दो दिनों से छात्रावास में पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं कर रहा है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये.
विवि प्रशासन पर ध्यान नहीं देने का आरोप
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आयुष राय ने बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण विश्वविद्यालय में बिजली कटौती हो रही है. विश्वविद्यालय में जनरेटर होने के बावजूद उसे चालू नहीं किया गया। जिससे पानी व बिजली की समस्या उत्पन्न हो गयी. विवि प्रशासन से बार-बार जेनरेटर चालू करने को कहा गया, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया.
कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र हॉस्टल चले गए
विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने बंगले से बाहर आकर बताया कि पूरे विश्वविद्यालय में लाइट नहीं है. जिसके कारण बोर नहीं चल सका. इस कारण छात्रावास में पानी नहीं है. इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र हॉस्टल वापस चले गये.
इस पूरे मामले में यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी विजय दीक्षित ने कहा कि छात्र भ्रमित थे. तेज आंधी के कारण विश्वविद्यालय में लाइट नहीं थी, जिसके कारण बोरिंग नहीं करायी जा सकी. नेटवर्क की समस्या भी उठाई गई, लेकिन छात्रों को लगा कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है. जिसके चलते उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति के घर का घेराव किया. कुलपति की समझाइश के बाद छात्र वापस गये.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन