जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

शराबी बेटे ने मां को जिंदा जलाया: बड़बड़ा रही थी, इसलिए तड़पा-तड़पा कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

70 year old disabled mother burnt alive in Dewas: मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक शराबी बेटे को अपनी दिव्यांग मां की डांट इतनी बुरी लगी कि उसने मां पर मक्के के भुट्टे डालकर जिंदा जला दिया। मां ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि उदयनगर थाना क्षेत्र के झूलाडाड़ के पटेल मोहल्ले में रहने वाले धनसिंह का रात में अपनी मां भिनकाबाई (70) से विवाद हो गया। पूछताछ में धन सिंह ने बताया कि वह इस बात से नाराज था कि उसकी मां रात में कुछ बड़बड़ा रही थी। टीआई बीडी वीरा ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चारपाई से फेंक दिया, मिट्टी से ढक दिया और आग लगा दी

धनसिंह ने सबसे पहले घर के बाहर चारपाई पर सो रही मां को नीचे पटक दिया। फिर इसमें मक्के के दाने डालकर आग लगा दी। भिनकाबाई एक पैर से विकलांग थी। पति और बहू की मौत हो चुकी है। वह धन सिंह और उसके बेटे-बहू के साथ रहती थी। घटना की रात बेटा और बहू रिश्तेदारी में गए थे।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button