जुर्मट्रेंडिंगमध्यप्रदेशस्लाइडर

MP में 4 लोगों की मौत: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, मेले से लौटते समय हुआ हादसा, 4 महिलाओं समेत 6 लोग जख्मी

4 people died in road accident in Mandla: मध्य प्रदेश में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंडला में एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बिछिया अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात मंडला-रायपुर हाईवे पर बिछिया के औराई गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि बोलेरो कार में 11 लोग सवार थे। जो छिंदवाड़ा जिले से बिछिया में आयोजित मेले में शामिल होने आए थे। लौटते वक्त उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिछिया अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी मिलने के बाद बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button