G20 Summit Indore: कौतुहल भरी नजरों से ‘जलेबा’ और गुलाब जामुन देखती रहीं विदेशी युवतियां

इंदौर में हो रही जी 20 की पहली बैठक आज से शुरू हो रही है। इसमें कृषि क्षेत्र पर चर्चा होगी। इसके लिए दुनियाभर के विदेशी नागरिक इंदौर पहुंचे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मीटिंग के साथ ही वे इंदौर और भारत के सभी पहलुओं से भी परिचित हों। इसी वजह से यहां पर उन्हें पर्यटन, धार्मिक केंद्रों और अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा है। इन सभी जगहों पर जाकर इनका रोमांच भी देखते ही बनता है।
क्या होता है जलेबा
जलेबा बड़ी जलेबी को बोलते हैं। यह शुद्ध घी में बनती है और मिठास से भरपूर रहती है। यह मैदे के रोल होता है जिसे घी में सेकने के बाद मीठी चासनी में डुबा दिया जाता है। इंदौर के सराफा बाजार में देर रात तक लोगों को गर्म गर्म जलेबा का स्वाद मिलता है।
इंदौर में विदेशी नागरिकों को शहर भ्रमण कराया जा रहा है। इसके तहत इन्हें राजबाड़ा, 56 दुकान, खजराना मंदिर समेत तमाम पर्यटन स्थलों पर ले जाया जा रहा है।
शहर के प्रसिद्ध सराफा बाजार मेें पहुंचने के बाद विदेशी युवतियां यहां के खानपान की तस्वीरें खींचती रहीं। उन्होंने जलेबा यानी की बड़ी जलेबी, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा समेत कई तरह के व्यंजन टेस्ट किए। विदेशी अतिथि इंदौर के प्रसिद्ध मंदिरों में भी जा रहे हैं। प्रशासन ने उनके घूमने का पूरा बंदोबस्त किया है। इसके तहत वे शहर का धार्मिक और सांस्कृति महत्व भी समझ रहे हैं।