जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

कार में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर: महिलाओं को लेने जा रहा था, तभी पुलिया से टकरा गई गाड़ी

Driver burnt alive after car catches fire in Harda: हरदा में एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराने के बाद आग लग गई. हादसे में कार चला रहा युवक जिंदा जल गया। घटना रविवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बालागांव के पास हुई। कार एमपी 47 जीए 3067 हरदा से मगरधा की ओर जा रही थी।

Driver burnt alive after car catches fire in Harda: जानकारी के मुताबिक, अतुल शर्मा परिवार का इकलौता बेटा था। वह शादी समारोह में शामिल होने गई महिलाओं को लेने बुंद्रा जा रहा था। अचानक लगी आग के कारण उन्हें कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

Driver burnt alive after car catches fire in Harda: मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. तब तक चालक जल चुका था। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पीएम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

स्कूल बंद करने के बाद अतुल ने खेती शुरू कर दी

Driver burnt alive after car catches fire in Harda: मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है. बीड़ गांव का रहने वाला था. अतुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक के दो बच्चे हैं। वह हरदा में महाराणा प्रताप कॉलोनी में एक निजी स्कूल चलाता था, लेकिन पिछले दो साल से उसने इसे बंद कर दिया था और खेती करने लगा था।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button