मध्यप्रदेशस्लाइडर

MP में सर्द हवाएं चलने से दिन का तापमान गिरा: रात का तापमान भी गिरेगा, कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाने की संभावना

Day temperature drops due to cold winds in MP: पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। वहीं मंगलवार सुबह ग्वालियर, भोपाल, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कोहरे का असर रहा। ग्वालियर में सुबह 8.30 बजे दृश्यता 50 मीटर से कम थी।

भोपाल में दृश्यता 50 से 200 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण मंगलवार को राज्य में दिन के तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अब प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पीके रायकवार ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बन रहा है। इस चक्रवात से कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बन गई है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम अभी भी उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक बनी हुई है। हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हो गई है।

कई राज्यों में हुई थी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि एक दिन पहले उत्तर भारत और आसपास के राज्यों के उत्तरी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी। इसके चलते मंगलवार को उन इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हवाओं की दिशा उत्तरी होने के कारण कोहरा हवाओं के साथ भोपाल तक पहुंच गया था। बुधवार को भी सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रह सकता है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button