छत्तीसगढ़स्लाइडर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद लुढ़केगा 4 डिग्री पारा; बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर रहा ठंड इलाका

 

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। हालांकि नमी हवाओं के कारण ठंड बनी हुई है। प्रदेश में बीते दिनों गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान गिरने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 15 जनवरी के बाद ठंडी हवाओं का आगमन होगा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दंतेवाडा सबसे गर्म इलाका रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान  31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। यहां की न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

Show More
Back to top button