छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश - विदेशस्लाइडर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने बढ़़ाई ठिठुरन, Ambikapur में रात का पारा 5.2 डिग्री पहुंचा

Chhattisgarh Weather Update:  उत्तर से आ रही हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ा दी है. सरगुजा संभाग में शीतलहर चल रही है. पिछले 24 घंटे में 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कांकेर और धमतरी में रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया.

Chhattisgarh Weather Update

बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में रात का तापमान 13 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ में अलाव के सहारे ठंड का सामना कर रहे लोग।
छत्तीसगढ़ में अलाव के सहारे ठंड का सामना कर रहे लोग।

महासमुंद जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर के कारण दिन में भी ठंड असर है। मौसम विभाग की माने तो एक दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक पारा गिर सकता है।

महासमुंद में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

13 जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे

जिलान्यूनतम तापमान
नारायणपुर6.8 डिग्री
कांकेर6.6 डिग्री
दंतेवाड़ा10.1 डिग्री
बस्तर9.7 डिग्री
राजनांदगांव9.0 डिग्री
दुर्ग9.6 डिग्री
महासमुंद8.3 डिग्री
धमतरी6.6 डिग्री
मुंगेली7.9 डिग्री
बिलासपुर10.2 डिग्री
कोरिया7.2 डिग्री
जशपुर8.3 डिग्री
बलरामपुर6.7 डिग्री
सरगुजा5.2 डिग्री

 

इन शहरों में औसत से कम रहा दिन और रात का तापमान

प्रदेश में ठंडी हवा चलने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, पेंड्रा और जगदलपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से कम रहा।

शहरअधिकतम तापमानअंतर
रायपुर25.8 डिग्री– 3 डिग्री
बिलासपुर23.8 डिग्री– 4 डिग्री
पेंड्रा23 डिग्री– 3 डिग्री
जगदलपुर27.4 डिग्री– 1 डिग्री
दुर्ग26.4 डिग्री– 2 डिग्री

 

नया रायपुर में सुबह कोहरा छाया रहा।
नया रायपुर में सुबह कोहरा छाया रहा।
शहरन्यूनतम तापमानअंतर
रायपुर12.4 डिग्री-1 डिग्री
रायपुर,माना10.8 डिग्री-2 डिग्री
बिलासपुर10.2 डिग्री-3 डिग्री
अंबिकापुर5.2 डिग्री-3 डिग्री
पेंड्रा7.2 डिग्री– 3 डिग्री
जगदलपुर9.7 डिग्री– 1 डिग्री
दुर्ग9.6 डिग्री– 4 डिग्री
राजनांदगांव9.0 डिग्री-4 डिग्री

 

कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे

मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि शुक्रवार 22 दिसंबर से हवा की दिशा में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button