छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या: घर में खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस को पोते पर शक

Murder of an elderly woman by slitting her throat in Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर के रामनगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतिका फेकन बाई साहू (65 वर्ष) अपने पोते के साथ रहती थी। घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना की जांच कर रही राम नगर पुलिस फॉरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है. एफएसएल टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्र किये हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बुजुर्ग की हत्या किसने और किस मकसद से की. पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के पोते को हिरासत में लिया है।

पोते के साथ रहता था, उसी पर शक

पुलिस के मुताबिक फेकन बाई अपने पोते के साथ राम नगर इलाके में रहती थी। ये दोनों लोग घर में रहते थे. पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के पोते को हिरासत में लिया है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button