

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का नवीन तबादला आदेश जारी किया है। इस सूची में कुल 8 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक, कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं वीरेंद्र चतुर्वेदी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा का दायित्व देखेंगे। मनोज ध्रुव को सीएसपी सिविल लाइन की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा नीरज चंद्राकर को एएसपी रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस विभाग) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
यहां देखें लिस्ट-
राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/Kc0T3gEF6y
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) March 13, 2023