
Newly married woman hanged herself on the day of Karva Chauth: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करवा चौथ के दिन एक 23 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रहा हूं। मेरे पति को परेशान मत करना। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बस्ती का है।
जानकारी के मुताबिक दीपका की रहने वाली अंजलि रात्रे नाम की महिला ने डेढ़ साल पहले ही मुड़ापार निवासी मनोज रात्रे से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों की एक दो साल की बेटी भी है। जिसकी सिर से मां की ममता छिन गई।
पति और सास-ससुर काम पर गये थे
जानकारी के मुताबिक, करवा चौथ के दिन दोपहर में महिला के सास-ससुर खेत पर गए थे। पति काम पर गया था और बेटी खेल रही थी। इसी बीच अंजलि ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों को अंजलि फंदे पर लटकी मिली
जब परिजन घर लौटे तो अंजलि फंदे पर लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग घबरा गए और रोने लगे। अंजलि की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक सुसाइड नोट जरूर मिला है, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
हरदीबाजार पुलिस जांच में जुटी
हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले में बयानों के आधार पर आगे की जांच में जुटी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक