छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ BJP के प्रत्याशियों का ऐलान: 11 लोकसभा सीटों पर नामों की घोषणा, जानिए कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव ?

Chhattisgarh BJP Lok Sabha candidates announced: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इसमें उम्मीदवारों के नामों को लेकर ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हो गई है।

छत्तीसगढ़ में नमो ऐप पर सर्वे, पार्टी नेताओं से मिले इनपुट और केंद्रीय टीम के सर्वे के जरिए नामों पर चर्चा हुई थी। 29 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसके बाद घोषणा की गई है।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे। केंद्रीय नेताओं ने बस्तर, सरगुजा की सीटों पर फोकस करने का टास्क दिया था।

150 से ज्यादा नाम होंगे

पहली लिस्ट में 150 से ज्यादा नाम होने की संभावना पार्टी सूत्र जता रहे हैं। कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटने की खबर है। बीजेपी नए चेहरों को मौका देगी। छत्तीसगढ़ को लेकर भी लगभग यही स्थिति है।

इस वक्त बीजेपी के 11 में से 9 सांसद हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव, गोमती साय और रेणुका सिंह ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में कोरबा और बस्तर कांग्रेस ने जीती थी।

दुर्ग- विजय बघेल
रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल
बिलासपुर-तोखन साहू
राजनांदगांव- संतोष पांडेय
महासमुंद- रूप कुमारी चौधरी
कोरबा- सरोज पांडे
सरगुजा- चिंतामणि महाराज
रायगढ़- राधेश्याम राठिया
बस्तर- महेश कश्यप
कांकेर-भोजराज नाग
जांजगीर-चांपा- कमलेश जांगड़े

Show More
Back to top button