छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बच्ची की मौत: क्रॉस फायरिंग के दौरान 6 महीने की बच्ची को लगी गोली, DRG के 2 जवान भी जख्मी

6 month old girl died in cross firing between police and naxalites: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को क्रॉस फायरिंग में 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। यह क्रॉस फायरिंग पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हुई। लड़की की मां के हाथ में भी गोली लगी। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार की मदद के लिए एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चंद्रन्ना और कुछ अन्य नक्सली घायल हो गये।

नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में शहीद हुए- एएसपी

एएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि, शाम करीब 5 बजे मुतवंडी के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में गांव के एक नाबालिग बच्चे की मौत की खबर है। मां को भी गोली लगी, जिसके बाद उनकी मदद के लिए एक टीम भेजी गई और उनका इलाज किया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस का सर्च ऑपरेशन भी जारी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button