छत्तीसगढ़स्लाइडर

चुनाव 2023 में किस विधायक ने कितने उड़ाए नोट ? CM साय और पूर्व CM बघेल ने कितना खर्च किया, जानिए सिर्फ 2 लाख में कौन बना विधायक ?

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Expenditure ADR Report: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में नेताओं के खर्च को लेकर एडीआर ने एक रिपोर्ट जारी की है। विधायकों के खर्च का ब्यौरा सामने आया है। खर्चीले विधायकों में भाजपा आगे है, तो चुनाव के दौरान कंजूसी बरतने वालों में कांग्रेस के विधायक आगे हैं।

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Expenditure ADR Report: ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा खर्च करने वालों में बीजेपी के 10 विधायक और कम खर्च करने वालों में कांग्रेस के 7 विधायक हैं। CM विष्णुदेव साय ने 29 लाख 87 हजार 837, मंत्री बृजमोहन ने 18 लाख 66 हजार 462 और भूपेश बघेल ने 30 लाख 91 हजार 671 रुपए खर्च किए हैं।

टॉप 10 खर्चीले विधायकों में भाजपा के 7

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Expenditure ADR Report: विधानसभा चुनाव में टॉप 10 खर्चीले विधायकों में भाजपा के 7 तो टॉप 10 कंजूसी बरतने वाले विधायकों में कांग्रेस के 8 MLA हैं। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक चुनावी खर्च कर चुनाव जीतने वाले में कांग्रेस की महिला विधायक प्रदेश में पहले स्थान पर है।

अनिला भेड़िया ने 38 लाख खर्च किए

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Expenditure ADR Report: भूपेश सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रहीं अनिला भेड़िया ने डौंडीलोहारा में 40 लाख रुपए की व्यय सीमा के अंदर 38 लाख 59 हजार 871 रुपए खर्च कर चुनाव जीता है।

रामकुमार यादव ने खर्च किए सबसे कम

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Expenditure ADR Report: छत्तीसगढ़ चुनाव में सबसे कम राशि खर्च करने वालों में चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव हैं ,जो महज 2 लाख 65 हजार 764 रुपए खर्च कर दूसरी बार विधायक बने।

खर्च के मामले में 5वें स्थान पर ईश्वर साहू

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Expenditure ADR Report: इसके अलावा भाजपा विधायक ईश्वर साहू साजा में 35 लाख 87 हजार 635 रुपए खर्च कर विधायक बने हैं। खर्च के मामले में ईश्वर साहू प्रदेश में पांचवें स्थान पर हैं।

विष्णु से ज्यादा भूपेश ने किए खर्च 

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ज्यादा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पैसे खर्च किए। कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णु देव साय ने चुनावी खर्च की सीमा 40 लाख में से 29 लाख 87 हजार 837 रुपए खर्च किए। वहीं पाटन विधानसभा से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 लाख 91 हजार 671 रुपए खर्च किए।

रमन सिंह ने खर्च किए  26 लाख

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा सीट से 26 लाख 75 हजार 329 रुपए खर्च कर चुनाव जीता। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी चुनावी खर्च के मामले में बहुत पीछे रहे। 17 लाख 20 हजार 917 रुपए खर्च कर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सक्ति विधानसभा से चुनाव जीता।

टॉप 10 अधिक खर्चीले विधायक

अनिला भेड़िया कांग्रेस 3859871
दीपेश साहू भाजपा 3797895
दयालदास बघेल भाजपा 3697477
अम्बिका मरकाम कांग्रेस 3674288
ईश्वर साहू भाजपा 3587635
संपत अग्रवाल भाजपा 3582484
रोहित साहू भाजपा 3524432
संगीता सिन्हा कांग्रेस 3502507
रेणुका सिंह भाजपा 3395500
प्रबोध मिंज भाजपा 3346324

सांसदों में सबसे ज्यादा रेणुका ने किया खर्च 

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 4 लोकसभा सांसदों को चुनावी समर में उतारा था, जिनमें 3 सांसदों को जीत हासिल हुई और एक सांसद को भूपेश बघेल के सामने हार का सामना करना पड़ा था, 3 सांसद जो चुनाव जीतकर विधायक बने। उनमें सबसे ज्यादा रेणुका सिंह ने खर्च किए हैं।

रेणुका ने 33 लाख खर्च किए

सरगुजा लोकसभा से सांसद और छत्तीसगढ़ से इकलौती केंद्रीय मंत्री रही रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत में 33 लाख 95 हजार 500 रुपए खर्च कर चुनाव जीता। रायगढ़ लोकसभा से सांसद रही गोमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा में 29 लाख 81 हजार 959 रुपये खर्च कर विधायक बनी।

साव ने खर्च किए 29 लाख

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Expenditure ADR Report: बिलासपुर लोकसभा से सांसद रहे अरुण साव ने लोरमी विधानसभा में 29 लाख 5 हजार 164 रुपए खर्च कर विधायक बने और सरकार में उप मुख्यमंत्री है।

टॉप 10 कम खर्चीले विधायक 

रामकुमार यादव कांग्रेस – 2,65,764
शेषराज हरवंश कांग्रेस -12,42,874
इंद्र कुमार साव कांग्रेस 12,44,584
तुलेश्वर मरकाम गोंगपा 14,36,916
बालेश्वर साहू कांग्रेस 16,11,689
चरणदास महंत कांग्रेस 17,20,917
द्वारकाधीश यादव कांग्रेस 18,15,531
फूल सिंह राठिया कांग्रेस 18,60,958
बृजमोहन अग्रवाल भाजपा 18,66,462
टंकराम वर्मा भाजपा 19,3,643

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

 

Show More
Back to top button