छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

10 साल की मासूम से 20 वर्षीय युवक ने किया रेप: छत्तीसगढ़ में चॉकलेट का लालच देकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

20 year old youth raped a 10 year old innocent girl in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने मासूम बच्ची को खेलते समय चॉकलेट देने का लालच दिया, फिर उसे घर से दूर सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में धरसींवा पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की धरसींवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। पीड़िता की उम्र महज 10 साल है जबकि आरोपी की उम्र 20 साल बताई जा रही है।

सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया

रविवार रात करीब 9 बजे बच्ची घर के सामने खेल रही थी। तभी आरोपी अजय कुमार निषाद वहां पहुंच गया। पीड़िता को अकेला पाकर उसने उसे चॉकलेट का लालच दिया। मौका पाकर वह पीड़िता को घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान इलाके में ले गया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसने उसे डराया और यह बात किसी को बताने से मना किया। जब बच्ची घर पहुंची तो घबराई हुई थी, जिसके बाद उसकी मां को शक हुआ। जब मां ने लड़की से बात की तो लड़की ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई।

परिजनों ने की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

सोमवार सुबह लड़की के परिजन धरसींवा थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस पहले आरोपी के घर पहुंची जहां आरोपी मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button