जुर्मट्रेंडिंगमध्यप्रदेशस्लाइडर

डिंडौरी में महिला ने रिटायर जवान को चप्पलों से पीटा: कार टकराने के बाद हुआ विवाद, पीड़ित बोला- मैंने देश की सेवा की, लेकिन कोई कद्र नहीं की गई

Woman beats retired soldier in car with slippers in Dindori: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट चौराहे पर एक महिला ने कार चालक रिटायर बीएसएफ जवान की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच करायी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम 4 बजे पति-पत्नी बाइक से कलेक्टोरेट तिराहा से घर लौट रहे थे, तभी बाइक को पीछे से कार क्रमांक (MP51CA5228) ने हल्की टक्कर मार दी। इसके बाद पति-पत्नी बाइक से उतरे और कार चालक रिटायर बीएसएफ जवान सालिक राम बरकड़े की चप्पलों से पिटाई कर दी।

मेरी गलती थी इसलिए मैं विरोध भी नहीं कर सका

सालिक राम ने बताया कि यह मेरी गलती थी इसलिए मैं विरोध भी नहीं कर सका। मैंने देश की सेवा की है, इसकी कोई कद्र नहीं की गई। हालांकि, दोनों पक्षों ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

सिपाही ड्यूटी प्वाइंट से गायब

कलक्ट्रेट तिराहा पर यातायात विभाग के एक जवान की ड्यूटी रहती है, लेकिन घटना के दौरान वह भी गायब था। यातायात प्रभारी सुभाष उइके ने बताया कि मैं चालानी कार्रवाई कर रहा था। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने भी कहा है कि मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button