छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमध्यप्रदेशस्लाइडर

Weather Update: आने वाले 6 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, पूर्वी हवाएं चलने से धूप में चुभन बढ़ी, अधिकतम तापमान के चलते बढ़ेगी गर्मी

Weather Update: इस समय ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से तमिलनाडु तक बनी हुई है। साथ ही हवाओं का रुख भी पूर्वी बना हुआ है। इससे वातावरण में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी सिस्टम नहीं होने से मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे धूप में चुभन महसूस होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू के आसपास ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके अलावा विदर्भ से तमिलनाडु तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा पूर्वी बनी हुई है। वातावरण में नमी बेहद कम होने से गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम शुष्क होने से धूप चुभने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पूर्व की ओर होने से वातावरण में गर्मी का अहसास होने लगा है। अब रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। ईरान के पास बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ की आवृत्ति कम होती है।

इस वजह से इस मौसमी सिस्टम का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना कम है। इसके चलते अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। हालाँकि, कभी-कभी रात के समय उत्तरी हवा भी चलने लगती है। इससे वातावरण में कुछ ठंडक घुल जाती है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button