स्लाइडर

Indore News:आठ रचनाकारों को इस वर्ष का डाॅ. तिवारी स्मृति सम्मान, 25 दिसंबर को सम्मानित होंगे रचनाकार

इंदौर में 25 दिसंबर को हिन्दी साहित्य समिति में आठ रचनाकार सम्मानित होंगे। सम्मान समारोह का पांचवा वर्ष है। समारोह का आयोजन साहित्य मंच करा रहा है।

डा.पगारे और डाॅ. दीक्षित को भी होगा सम्मान

– फोटो : amar ujala digital

ख़बर सुनें

वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी की स्मृति में  आठ रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह रविवार 25 दिसंबर को अपरान्ह 4.15 बजे मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के शिवाजी सभागार में होगा।

   वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ.शरद पगारे (इंदौर) और डाॅ मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ) को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं  मनोज कुमार (भोपाल),  संतोष सुपेकर (उज्जैन), डाॅ. सोनाली सिंह (इंदौर) को विधा आधारित और  अर्चना मंडलोई (इंदौर) व नीलम तोलानी (इंदौर) को कृति आधारित सम्मान दिया जाएगा। युवा रचनाकार सम्मान से  गौरव साक्षी ( राजगढ़, धार) सम्मानित होंगे।

आयोजन समिति की संरक्षक  सुषमा दुबे और संयोजक मुकेश तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह का यह पांचवा वर्ष है। विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर के सहयोग से यह आयोजन होगा। आयोजन सभी के लिए खुला रहेगा। 

विस्तार

Source link

Show More
Back to top button