छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश - विदेशमध्यप्रदेशस्लाइडर

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: 67 दिन, 110 जिला, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा, जानिए किस राज्य में कितने KM चलेंगे सांसद ?

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं. राहुल की यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी. इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा. इससे पहले राहुल की भारत यात्रा को ‘भारत न्याय यात्रा’ नाम दिया गया था.

राहुल का दौरा 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेगा

राहुल की आगामी भारत यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी. यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. यह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस बीच छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 5 दिनों में 7 जिलों से होकर 536 किलोमीटर गुजरेगी.

ये यात्रा 2024 में बदलाव के लिए होगी

यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने दी. उन्होंने कहा, इस यात्रा के माध्यम से देश की जनता की आवाज उठाई जाएगी. यह यात्रा वर्ष 2024 में देश की सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएगी. जिस तरह से देश में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानताएं बढ़ रही हैं देश, अर्थव्यवस्था पर इसका असर दिख रहा है.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: केंद्र सरकार जनता की आवाज को दबाने के लिए लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. इस यात्रा के जरिए इन सभी बातों को आवाज दी जाएगी. यह यात्रा देश के बदलाव में बड़ी भूमिका निभाएगी.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा 6,700 किलोमीटर की है. से भी ज्यादा होगा. यह यात्रा कुल 67 दिनों में 110 जिलों की 100 लोकसभा और 337 विधानसभा से होकर गुजरेगी.

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप:

राज्यकिमीजिला
मणिपुर107 किमी4 जिला
नागालैंड257 किमी5 जिला
असम833 किमी17 जिला
अरुणाचल प्रदेश55 किमी1 जिला
मेघालय5 किमी1 जिला
पश्चिम बंगाल523 किमी7 जिला
बिहार425 किमी7 जिला
झारखंड804 किमी13 जिला
ओडिशा341 किमी4 जिला
छत्तीसगढ़536 किमी7 जिला
उत्तर प्रदेश1,074 किमी20 जिला
मध्य प्रदेश698 किमी9 जिला
राजस्थान128 किमी2 जिला
गुजरात445 किमी7 जिला
महाराष्ट्र480 किमी6 जिला

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा 6,700 किलोमीटर की है. से भी ज्यादा होगा. यह यात्रा कुल 67 दिनों में 110 जिलों की 100 लोकसभा और 337 विधानसभा से होकर गुजरेगी.

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button