ट्रेंडिंगदेश - विदेशनई दिल्लीव्यापारस्लाइडर

कौन है Ratan Tata का उत्तराधिकारी ? Noel Tata की कितनी है नेटवर्थ, जानिए फैमिली से लेकर A2Z डिटेल्स ?

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन की घोषणा कर दी गई है। दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को यह जिम्मेदारी दी गई है। 67 वर्षीय नोएल पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं।

Ratan के बाद अब कौन संभालेगा Tata की विरासत ? उत्तराधिकारी नहीं किए थे नियुक्त, जानिए कौन है प्रबल दावेदार ?

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: माना जा रहा था कि उन्हें रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनाया जाएगा और ट्रस्ट ने आज इसकी पुष्टि कर दी। नोएल एक ऐसे शख्स के तौर पर जाने जाते हैं जो लाइमलाइट से दूर चुपचाप अपना काम करना पसंद करते हैं।

नोएल टाटा का जन्म 1957 में नवल टाटा और सिमोन टाटा के घर हुआ था। उन्होंने ब्रिटेन के ससेक्स विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में फ्रांस में दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में से एक INSEAD में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में भाग लिया।

Ratan Tata Death: रतन टाटा का कौन होगा उत्तराधिकारी, किसके हाथों में होगी समूह की कमान ?

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: उन्होंने टाटा समूह में टाटा इंटरनेशनल से अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। यह कंपनी विदेशों में टाटा के कारोबार को देखती है। जून 1999 में उन्हें टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट का एमडी बनाया गया। इस कंपनी की स्थापना मूल रूप से उनकी मां सिमोन टाटा ने की थी।

ट्रेंट को ऊंचाइयों पर पहुंचाया

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: ट्रेंट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का श्रेय नोएल टाटा को जाता है। आज इस कंपनी का मार्केट कैप 2,93,275.38 करोड़ रुपये है। इससे टाटा समूह में नोएल का प्रभाव और कद बढ़ गया। वर्ष 2003 में वे टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास के बोर्ड में शामिल हो गए।

Ratan Tata Health Update: रतन टाटा की फिर बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट्स

वर्ष 2010 में उन्हें टाटा इंटरनेशनल का एमडी नियुक्त किया गया। तब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें टाटा समूह के मुखिया के तौर पर रतन टाटा की जगह लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। लेकिन वर्ष 2011 में टाटा संस के बोर्ड ने साइरस मिस्त्री को टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की। साइरस मिस्त्री की बहन आलू मिस्त्री की शादी नोएल टाटा से हुई है।

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: इस फैसले ने कई लोगों को चौंकाया लेकिन नोएल चुपचाप अपना काम करते रहे। 2016 में मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया गया और रतन टाटा कुछ समय के लिए अंतरिम चेयरमैन के तौर पर वापस आ गए।

Share Market Latest Update: ज़ोमैटो, Adani Energy, Tata Motors, Apollo Tires बना सकते हैं आपको धनवान

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: इस बीच एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया। नोएल को 2018 में सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में नियुक्त किया गया। रतन टाटा की मौत के बाद अब उन्हें टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। लेकिन वे टाटा संस के चेयरमैन नहीं बन सकते।

परिवार और नेटवर्थ इसकी वजह

यह है कि साल 2022 में टाटा संस के बोर्ड ने सर्वसम्मति से अपने आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में संशोधन किया है। इसके मुताबिक एक ही व्यक्ति इन दोनों पदों पर नहीं रह सकता। रतन टाटा आखिरी व्यक्ति थे जिन्होंने एक साथ टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस का पद संभाला था।

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: यानी नोएल टाटा अब टाटा संस के चेयरमैन नहीं बन सकते। इसके लिए उन्हें टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन की कुर्सी छोड़नी होगी। नोएल और आलू के तीन बच्चे हैं- माया, नेविल और लिआ।

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए और हाल ही में स्टार बाज़ार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। नोएल टाटा की बेटियाँ भी टाटा समूह की कंपनियों में शामिल हैं।

Noel Tata net worth Ratan Tata Details Story: 39 वर्षीय लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का प्रभार दिया गया था। 36 वर्षीय माया टाटा एनालिटिक्स और तकनीक में रुचि रखती हैं। वह टाटा डिजिटल में काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएल टाटा की कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,455 करोड़ रुपये है।

एक नजर में सबकुछ जानें

  1. कुल संपत्ति (Noel Tata Net worth): 2022 तक 15,000 करोड़ ($1.5 बिलियन)।
  2. पुरस्कार(Noel Tata Awards): 2022 तक कोई पुरस्कार नहीं।
  3. नोएल टाटा की पत्नी (Noel Tata Wife): आलू मिस्त्री (Aloo Mistry)।
  4. नोएल टाट के बच्चों के नाम: नेविल टाटा, लीहा टाटा और माया टाटा। (Neville Tata, Leah Tata, Maya Tata)

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button