Logo
Breaking News Exclusive
मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ?

: MP पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर, फिर होगी आरक्षण की प्रक्रिया, जारी हुआ आदेश

MP CG Times / Thu, Dec 2, 2021

भोपालः मध्य प्रदेश में एक तरफ पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है. वहीं कुछ अड़चनों के चलते अब तक पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हो पाया है. इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए अब तक आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई थी, जिसको लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है. नए सिरे से होगा अध्यक्ष पदों का आरक्षण दरअसल, पंचायत चुनावों में जिला अध्यक्ष पदों का आरक्षण न होना भी भी एक बड़ी वजह मानी जा रही थी. बताया जा रहा था कि हो सकता है कि 2014 आरक्षण के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का चयन होगा. लेकिन ऐसा नहीं होगा. जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव नए सिरे से आरक्षण होगा, 14 दिसंबर को आरक्षण की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी. जिला पंचायत संचालनालय ने जारी किए आदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 14 दिसंबर को शुरू होगी. मध्यप्रदेश पंचायत राज संचालनालय के आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. इससे पहले सरकार ने 2014 आरक्षण के आधार पर जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण कराने का फैसला लिया था, जिस पर विपक्ष ने विरोध जताया था. इसके बाद सरकार ने नए सिरे से अध्यक्ष पद का आरक्षण कराने का फैसला लिया है. परिसमीन भी कर दिया गया था निरस्त इससे पहले कमलनाथ सरकार के समय में किए गए पंचायतों के परिसीमन को भी सरकार ने निरस्त कर दिया था. जिसको लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी. सरकार द्वारा 2014 का परिसीमन लागू करने के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में दाखिल की गई है. जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. पंचायत चुनाव में हो सकती है देरी! बता दें कि कोर्ट ने नोटिस जारी कर मुख्य सचिव को 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. ऐसी चर्चाएं थी कि राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है लेकिन अब हाईकोर्ट द्वारा मुख्य सचिव से 4 हफ्तों में जवाब देने का निर्देश दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि अब पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी हो सकती है. जबकि अब नए सिरे से जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण होना है. ऐसे में माना जा रहा है कि दिसंबर तक के लिए पंचायत चुनाव टल गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन