स्लाइडर

वेंकटनगर BJP की अहम बैठक: मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर की अगुवाई में कार्यसमिति की मीटिंग, ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा

नूपपुर। जैतहरी के चोरभाठी निवासी समाजसेवी विजय सिंह राठौर को भाजपा ने वेंकट नगर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज विजय सिंह राठौर ने कार्यसमिति की बैठक ली। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुमार शुक्ला, रमेश गुप्ता, आशीष पांडे शामिल रहे.

इसके साथ ही उमाशंकर राठौर, रूपलाल मार्को, रमेश दास चौधरी, मान सिंह धुर्वे, लाला सिंह परस्ते, भैया सिंह राठौर, सुरेंद्र साहू समेत मंडल के अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बता दें कि विजय सिंह राठौर ने कोरोना काल में भी पूरे उत्साह और लगन से लोगों की सेवा की थी। वो आज भी ग्रामीणों के सहयोग करने के लिए तात्पर्य रहते हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button