मध्यप्रदेशस्लाइडर

MP के 43 जिलों से मानसून की विदाई: जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग के 8 जिलों में अभी दो दिन और लगेंगे, फिर शुरू होगा कड़ाके की ठंड का दौर

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के 43 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 8 जिलों से भी 2 दिन में विदाई होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि इससे पहले गर्म-गुलाबी ठंड का मौसम होता है। 15 अक्टूबर के बाद पचमढ़ी, मलांजखंड, नौगांव समेत कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर समेत 24 जिलों से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी। इससे पहले कुल 19 जिलों से दो बार मानसून लौट चुका है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 2-3 दिन में रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के अन्य हिस्सों से मानसून के विदा होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 अक्टूबर से पहले पूरे प्रदेश से विदा हो जाएगा।

इन जिलों से हुई मानसून की विदाई

सबसे पहले मुरैना और श्योपुरकलां से मानसून विदा हुआ। इसके बाद इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, भिंड, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और धार जिलों से भी मानसून विदा हो गया।

शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जिले. से प्रस्थान की भी घोषणा की।

अभी प्रदेश में ऐसा ही मौसम है

अभी दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड का मौसम है। शुक्रवार को गुना-दमोह में पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में तापमान 36.8 डिग्री, भोपाल में 34.3 डिग्री, इंदौर में 33.4 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री रहा. खजुराहो में तापमान 36 डिग्री रहा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Advertisements
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: