मध्यप्रदेशसियासतस्लाइडर

BREAKING: बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने पद से दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की मैहर सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को इस्तीफा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को त्यागपत्र भेजा है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि अलग पार्टी बनाकर सुर्खियों में आए त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल होंगे।

नारायण त्रिपाठी ने अपनी विधायकी का सफर समाजवादी पार्टी से शुरू किया था। फिर वह कांग्रेस में शामिल हो गए और दूसरी बार विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 2015 में बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

फिर 2018 के विधानसभा चुनाव में वह फिर से बीजेपी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। विधायक त्रिपाठी पिछले 2-3 सालों से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला बोल रहे थे।

इस चुनाव में बीजेपी ने नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर श्रीकांत चतुर्वेदी को मैहर से टिकट दिया है। जिन्हें सिंधिया समर्थक कहा जाता है। भाजपा की सूची में मैहर से सिंधिया समर्थक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम घोषित होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Advertisements
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: