जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर: 4 लोगों की मौत, एक बाइक जलकर खाक

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर दंपती थे, चारों की इस हादसे में मौत हो गई। कार रोड से उतरकर पलट गई। इसे चलाने वाला घायल हुआ है। एक बाइक पूरी तरज जलकर कबाड़ हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे उन्हेल मार्ग पर भैरवगढ़ थाना इलाके में हुआ है।

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि उन्हेल निवासी विनोद पिता रघुराम भैरवगढ़ से उन्हेल लौट रहा था। कार की रफ्तार तेज थी। मुंशी खान, पत्नी जुबैदा के साथ पारिवारिक कार्यक्रम से उज्जैन लौट रहे थे। विनोद ने पहले मुंशी की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद एक अन्य बाइक को चपेट में ले लिया।

दूसरी बाइक पर कुंडला निवासी जसवंत लखारा, पत्नी निर्मला के साथ जा रहे थे। कार से टक्कर के बाद इनकी बाइक ने आग पकड़ ली।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button