जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

बोलेरो ने बाइक और राहगीरों को कुचला: एमपी में 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, सीधी-शहडोल मेन रोड पर हुई हादसा

Bolero crushes pedestrians in Sidhi 3 dead: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर की दूर पर ग्राम छुही में सीधी-शहडोल मेन रोड पर हुआ है।

दरअसल, रविवार रात करीब 8.15 बजे सीधी-शहडोल मुख्य मार्ग पर बोलेरो (एमपी 53 सी 0810) मझौली की ओर जा रही थी। जो तिलवारी गांव के गांजरी तिराहा पर अनियंत्रित हो गई। उसने दो बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।

बाइकों को कुचलते हुए बोलेरो आगे बढ़ गई। यहां से करीब 200 मीटर दूर घर के पास पैदल जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। यहां से 300 मीटर दूर जाकर बोलेरो पलट गई।

इस हादसे में बाइक सवार रामकृपाल कुशवाहा (50) और मां-बेटी मुन्नी सिंह (45) और आरती सिंह (25) की मौत हो गई। घायलों में बाइक सवार मनोज गुप्ता (40) और कार सवार रामनरेश (15) पिता झुरई बैगा शामिल हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button