मां ने दो साल के बेटे के साथ लगाई फांसी: पति से विवाद के बाद पहले बेटे को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी फंदे पर झूली

Madhya Pradesh Guna Mother hanged herself with her two-year-old son: मध्यप्रदेश के गुना में एक महिला ने अपने दो साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसने पहले बेटे को फांसी पर लटकाया। फिर खुद भी फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। मामला राघौगढ़ के रामपुरा का है।
जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय शिवानी की शादी रामेश्वर लोधा से हुई थी। उनका दो साल का बेटा शिवाय था। रामेश्वर शराब पीने का आदी था और नशे में आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। मंगलवार रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शिवानी अपने कमरे में चली गई और बेटे के साथ फांसी लगा ली। रात करीब 10 बजे ससुराल वालों ने कमरे में देखा तो मां-बेटे फंदे से लटके मिले। उनका कहना है कि शिवानी का शरीर थोड़ा गर्म था, इसलिए वे उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
पिता बोले- दामाद बेटी से मारपीट करता था
शिवानी के पिता बुंदेल सिंह लोधा ने बताया, तीन साल पहले बेटी की शादी रामपुरिया निवासी रामेश्वर लोधा से हुई थी। रामेश्वर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। दो दिन पहले भी दामाद ने बेटी से मारपीट की थी। तब उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दामाद को समझाया भी। मंगलवार को भी बेटी ने फोन किया। उसने बताया कि पति उसे पीट रहा है। तब मैंने उसे आने को कहा लेकिन बेटी ने मना कर दिया।
हत्या का आरोप
पिता ने बताया, बेटी के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन ससुराल वालों ने बताया तक नहीं। वे बेटी को सीधे गुना अस्पताल ले गए, जबकि पहले उन्हें राघौगढ़ अस्पताल ले जाना था। जब हमने उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने उसे गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जब हम वहां पहुंचे तो निजी अस्पताल में कोई नहीं मिला। तब पता चला कि वे उसे सरकारी अस्पताल ले गए हैं।
पिता का कहना है कि अगर उसने फांसी लगाई होती तो उसके गले पर निशान होते। सिर पर भी चोट के निशान हैं। बेटी की हत्या की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS