जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

डॉक्टर दंपति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव: पति पंखे पर लटका रहा और पत्नी बिस्तर पर पड़ी थी, 3 साल पहले बेटी ने किया था सुसाइड

Dead body found in house of doctor couple in Sagar district: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक डॉक्टर दंपति अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक डॉक्टर दंपत्ति की पहचान बीना क्षेत्र के नंदन वाटिका कॉलोनी निवासी बलवीर कैथोरिया और मंजू कैथोरिया के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पति का शव पंखे से लटका मिला और पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक, बलवीर कैथोरिया खुरई क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे, जबकि उनकी पत्नी मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं।

बेटा पटना में पढ़ाई कर रहा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति का एक बेटा है, जो पटना के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला पाया गया है। हालाँकि, संभावित अनियमितताओं से इंकार नहीं किया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद सही कारण पता चलेगा।

तीन साल पहले बेटी ने किया था सुसाइड

डॉक्टर दंपती की 18 वर्षीय बेटी पूर्वा कैथोरिया ने तीन साल पहले अपने कमरे में फंदे पर झूलकर जान दे दी थी। वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जांच के बाद उसके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी।

वहीं, थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि सागर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button