जुर्मट्रेंडिंगमध्यप्रदेशस्लाइडर

MP में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली: साल भर पहले लड़की को लेकर भाग गया था युवक, लौटने पर वारदात को दिया अंजाम

Brother shot sister’s lover in MP: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में शनिवार रात मारुति शोरूम के सामने भाई ने बहन के प्रेमी को गोली मार दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल लेकर आई, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नरसिंहगढ़ जिले के बरखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय बंटी उर्फ अनिल मीणा अपने गांव की एक लड़की से प्यार करता था। करीब एक साल पहले उसे लेकर भाग गया था। जिसके बाद वह अशोकनगर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। लड़की के परिजन इस बात से नाखुश थे।

पुलिस ने बताया कि जब लड़की के भाई को पता चला कि वह अशोकनगर में है, तो वह अपने एक दोस्त के साथ आया और लड़के का पीछा करता रहा। जिसके बाद शनिवार देर रात मारुति शोरूम के सामने उन्हें गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी।

गोली मारने वाले शख्स का नाम संजू बताया गया है जबकि उसके साथ एक और शख्स था। घटना के बाद दोनों वहां से भाग गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button