जुर्ममध्यप्रदेशस्लाइडर

MP में 2 युवकों की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, इलाज मिले से पहले हो तोड़ दिया दम

2 youth died in road accident in Damoh: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बटियागढ़ बायपास पर रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बटियागढ़ निवासी मृतक कपिल पिता मनोहर लाल धतरा 21 वर्ष और सत्येन्द्र जोगी 23 वर्ष अपनी बाइक से बायपास पर घूम रहे थे, तभी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। कुछ देर तक दोनों गंभीर हालत में वहीं पड़े रहे।

राहगीरों की मदद से खबर गांव तक पहुंची, जिसके बाद दोनों को बटियागढ़ सामुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button