ट्रेंडिंगदेश - विदेशनई दिल्लीस्लाइडर

Haryana में BJP ने कैसे लगाई हैट्रिक ? मंत्री-विधायकों का टिकट काटा, 23 सीटों पर चेहरे बदले, जानिए CM सैनी ने कैसे Hooda की लगाई लंका ?

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: हरियाणा के इतिहास में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है। पार्टी ने 2014 के 10 साल बाद इस बार फिर अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। मंगलवार को आए चुनाव नतीजों में उसने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत दर्ज की है।

भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर और सरकार विरोधी लहर का दंभ भरने वाली कांग्रेस की चुनावी नतीजों में हवा निकल गई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2019 के मुकाबले अपनी सीटों में 5 का इजाफा किया, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई और 37 सीटों पर सिमट गई।

Haryana में CM सैनी के 9 मंत्रियों के हार की कहानी: स्पीकर को पूर्व CM भजनलाल के बेटे ने हराया, जानिए फिर कैसे बनीं BJP की सरकार ?

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: भाजपा की इस हैट्रिक के पीछे कई कारक रहे। पार्टी ने लोगों के गुस्से से निपटने के लिए 4 मंत्रियों समेत अपने एक तिहाई विधायकों के टिकट काट दिए थे। 2019 में जीत नहीं पाने वाले 20 चेहरों की जगह इस बार नए लोगों को मौका दिया गया और उनमें से 12 विजयी रहे।

Haryana Election Result LIVE 2024: हरियाणा BJP की हैट्रिक, 20 जीती, 30 पर आगे, जानिए कांग्रेस कितनी सीटों पर आगे ?

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हुए दलित वोटों में सेंध लगाने में भाजपा के रणनीतिकार सफल रहे। जिस तरह से उसके नेताओं ने कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के प्रति सहानुभूति दिखाई और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान लगातार उनकी उपेक्षा का मुद्दा उठाया, उसका पार्टी को फायदा मिला।

Election Exit Poll Result 2024: BJP का सूपड़ा साफ और कांग्रेस की वापसी, जानिए Jammu Kashmir और Haryana में किसे कितनी सीटें ?

क्रमशः समझें भाजपा की लगातार तीसरी जीत के 5 कारण

1. 14 विधायकों के टिकट काटे, 12 फिर जीते

प्रवेश सत्तारुढ़ दल से निपटने के लिए भाजपा ने अपने 4 मंत्रियों समेत 14 विधायकों के टिकट काट दिए थे और उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया था। यह कदम सही रहा और पार्टी इनमें से 12 सीटें जीतने में सफल रही। दरअसल, हाईकमान को यह अहसास हो गया था कि लोग पार्टी की नीतियों से नहीं बल्कि स्थानीय विधायकों और मंत्रियों से नाराज हैं।

Haryana Election Congress Manifesto: महिलाओं को हर महीने 2000, 500 में गैस सिलेंडर, जानिए और क्या-क्या वादे ?

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: जिन सीटों पर पार्टी ने चेहरे बदले, उनमें पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसी शहरी सीटें और बवानी खेड़ा, रानिया, अटेली, पिहोवा, सोहना और राई जैसी ग्रामीण सीटें शामिल थीं। पिहोवा और रतिया में पार्टी की यह रणनीति सफल नहीं हुई।

2. सीएम समेत 3 विधायकों की सीटें बदली, दो जीते

भाजपा हाईकमान ने इस बार सीएम नायब सिंह सैनी समेत तीन विधायकों की सीटें भी बदली थीं। लक्ष्मण यादव को कोसली की जगह रेवाड़ी और संजय सिंह को सोहना की जगह नूंह भेजा गया। रेवाड़ी में लक्ष्मण यादव जीते।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी करनाल की जगह लाडवा भेजा गया। उन्होंने वहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह को हराया। संजय सिंह नूंह सीट से हार गए।

Knight Rider (Official Video) | Krrish Rao | New Haryanvi Songs Haryanavi 2024 | Nav Haryanvi

Haryana Election Result Counting LIVE 2024 Update

3. भाजपा ने 23 सीटों पर चेहरे बदले, 12 पर जीत

भाजपा ने 15 विधायकों के अलावा प्रदेश की 90 सीटों में से 23 पर नए चेहरों को मौका दिया। 2019 में यहां चुनाव हार चुके अपने नेताओं को दोबारा मैदान में नहीं उतारा। इन 23 चेहरों में से 12 विजयी रहे।

इनमें करनाल से जगमोहन आनंद, समालखा से मनमोहन भड़ाना, पवन खरखौदा (एससी), सोनीपत से निखिल मदान और नलवा से रणधीर सिंह पनिहार शामिल हैं। बाढड़ा से उम्मेद सिंह पातुवास, दादरी से सुनील सतपाल सांगवान, कोसली से अनिल यादव डहीना, फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना, तोशाम में श्रुति चौधरी, कालका से शक्ति रानी शर्मा और उचाना से देवेंद्र अत्री भी जीते।

Haryana New CM Nayab Singh Saini: मनोहर खट्टर ने दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM, जानिए इनके बारे में ?

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: चेहरे बदलने के बावजूद जिन 11 सीटों पर भाजपा जीत नहीं पाई, उनमें शाहाबाद (एससी), पेहोवा, रतिया (एससी), कालांवाली (एससी), रानिया, महम, गढ़ी-सांपला-किलोई, कलानौर (एससी), बहादुरगढ़, झज्जर (एससी) और बेरी शामिल हैं।

4. 17 में से 8 एससी सीटें जीतीं

हरियाणा में 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इनमें अंबाला जिले की मुलाना, यमुनानगर की साढौरा, कुरूक्षेत्र की शाहबाद, कैथल की गुहला, करनाल की नीलोखेड़ी, पानीपत की इसराना, सोनीपत की खरखौदा, जींद की नरवाना, सिरसा की कालांवाली, फतेहाबाद की रतिया, हिसार की उकलाना, भिवानी की बवानीखेड़ा, झज्जर की झज्जर, रोहतक की कलानौर, रेवाड़ी की बावल, गुरुग्राम की पटौदी और पलवल जिले की होडल सीट शामिल हैं।

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: इनमें से पार्टी को बवानी-खेड़ा, पटौदी, खरखौदा, नरवाना, नीलोखेड़ी, बावल, इसराना और होडल में जीत मिली। बाकी 7 सीटें कांग्रेस ने जीतीं.

5. हुड्डा को सबसे बड़ा झटका जाटलैंड के सोनीपत में लगा

हरियाणा में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका जाटलैंड में आने वाले रोहतक, झज्जर और सोनीपत जिलों में लगा. यह इलाका भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहा जाता है. इस बार सोनीपत में भाजपा ने 6 में से 4 सीटें जीतीं। इनमें गोहाना, खरखौदा, राई और सोनीपत शामिल हैं।

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: पार्टी ने पहली बार गोहाना और खरखौदा सीटें जीतीं। 2014 और 2019 की मोदी लहर में भी कांग्रेस ने इन सीटों पर कब्जा बरकरार रखा था, लेकिन इस बार हुड्डा का किला ढह गया।

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: भाजपा के बागी देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले की गन्नौर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की। कांग्रेस सोनीपत जिले की सिर्फ बरोदा सीट ही जीत सकी।

कांग्रेस के 28 में से 14 विधायक हारे

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP:कांग्रेस ने अपने सभी 28 विधायकों को टिकट दिया था, लेकिन उनमें से 15 जीत नहीं सके। फरीदाबाद एनआईटी विधायक नीरज शर्मा भी हारने वालों में शामिल रहे। नीरज शर्मा भाजपा सरकार के खिलाफ अपने पहनावे को लेकर खास तौर पर सुर्खियों में रहे।

Haryana Election 2024 Result Reaction Analysis Update Nayab Saini Bhupinder Hooda | Vinesh Phogat Congress BJP AAP JJP: उनके अलावा बहादुरगढ़ से राजिंदर सिंह जून, सफीदों से सुभाष गंगोली, लाडवा से मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, कालका से प्रदीप चौधरी, इसराना से बलबीर बाल्मीकि

कौन हैं नायब सैनी ? Who is Nayab Saini?

Who is Nayab Saini? हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने हैट्रिक लगाई है। इस अनोखी जीत के नायक बने हैं नायब सिंह सैनी। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम बनाए गए नायब सैनी अब नए पूर्णकालिक मुख्यमंत्री होंगे। क्योंकि पार्टी ने नायब सैनी को सीएम प्रोजेक्ट करके ही चुनाव लड़ा था।

आरएसएस से जुड़े हैं सैनी

Who is Nayab Saini? नायब सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव में एक सैनी परिवार में हुआ था। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

Who is Nayab Saini? मनोहर लाल के करीबी हैं वे वर्ष 2002 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला के जिला महासचिव बने। इसके बाद वर्ष 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला के जिला अध्यक्ष रहे। सैनी वर्ष 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महासचिव भी रहे।

Who is Nayab Saini? वर्ष 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। सैनी को आरएसएस के समय से ही मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि कुरुक्षेत्र से उन्हें टिकट देने के लिए खुद सीएम ने पैरवी की थी।

Who is Nayab Saini? नारायणगढ़ से हारे चुनाव नायब सिंह ने वर्ष 2009 में अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन कुल 1,16,039 वोटों में से 3,028 वोट हासिल कर रामकिशन गुर्जर से हार गए थे।

Who is Nayab Saini? 2014 में उन्होंने इसी विधानसभा क्षेत्र से 24,361 वोटों से चुनाव जीता था, जिसके बाद 24 जुलाई 2015 से 3 जून 2019 तक वे राज्य सरकार में राज्य मंत्री भी रहे।

Who is Nayab Saini? राज्य में श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहने के अलावा उन्होंने खान एवं भूविज्ञान मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री का भी कार्यभार संभाला।

Who is Nayab Saini? दस साल की सत्ता विरोधी लहर और लोगों की नाराजगी को कम करने में नायब सैनी सफल रहे।

लोगों से लगातार मिलना-जुलना और सीएम आवास को लोगों के लिए खोलना भी कारगर रहा। उन्होंने 56 दिनों में 100 से ज्यादा फैसले लिए। इनमें से ज्यादातर फैसले किसानों, ओबीसी और दलितों से जुड़े थे। इनमें कई ऐसी योजनाएं रहीं, जिनका जनता को तुरंत और सीधा फायदा मिला।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button