छत्तीसगढ़शिक्षा

मुंगेली के होनहार दंपत्ति का सम्मान: पत्नी को मिला स्वर्ण पदक और पति को PhD की उपाधि, CM साय ने किया सम्मानित

CM Sai honored the promising couple of Mungeli: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में आंचल जायसवाल को एमए (अंग्रेजी) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

बता दें कि आंचल जायसवाल के पति, संदीप जायसवाल भारतीय कृषि वैज्ञानिक हैं। पिछले माह ही महामहिम राष्ट्रपति की उपस्थिति में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

बता दें कि आंचल- संदीप जायसवाल, मुंगेली जिले जरहागांव निवासी “ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ” सगराम जायसवाल और अंबिका जायसवाल के बहू-बेटे हैं। इन दोनों के इस उपलब्धि के लिए न सिर्फ परिवार बल्कि जिले वासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button