छत्तीसगढ़स्लाइडर

Civil judge Results 2022: सिविल जज परिक्षा परिणाम जारी, टॉप 10 में 9 लड़कियों ने मारी बाजी, ईशानी रहीं प्रथम

Civil judge Results 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज परीक्षा 2022 के 48 पदों पर भर्ती को लेकर अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए 152 साक्षात्कार अभ्यर्थियों में से 48 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है।

टॉप 10 में नौ लड़िकयों ने कामयाबी हासिल की है। ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट ने जगह बनाई है। 

बता दें कि सिविल जज की कुल 48 रिक्त पदों पर भर्ती दिसंबर 2022 को निकाली गई थी। मुख्य परीक्षा अगस्त 2023 में हुआ था।

इस परीक्षा के बाद 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। इंटरव्यू 2 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक लिया गया। इंटरव्यू में  48 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है।

यहां देंखे सूची 

  civil jaj by amankoshle2002 on Scribd

Show More
Back to top button